रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सीजीएल का मामला उनकी प्राथमिकता में है और छह महीने की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के आग्रह पर वह दोबारा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। इस बार अदालत से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने आंदोलनरत अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचने की अपील भी की है। अजीत कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार, जेएसएससी और सीआईडी की ओर से इस मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य अदालत के सामने नहीं रखे गए। उन्होंने कहा कि प्रकाश कुमार के मामले में सरकार और जेएसएसी की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया...