कोडरमा, सितम्बर 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने कोडरमा थाना के पूर्णानगर निवासी संदीप कुमार और डोमचांच के गोलवढाब निवासी राजेश यादव को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। मालूम हो कि पिछले सप्ताह गुरुवार की रात डोमचांच व कोडरमा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों को सीआईडी ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए टीम दोनों को रांची ले गई थी। पूछताछ के दौरान कई चौंकानेवाले खुलासे होने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC मामले में CID का ताबड़तोड़ ऐक्शन, और दो लोगों को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...