प्रयागराज, मई 21 -- कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 12256 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून की रात 11 बजे तक है और ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा होगी। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है। यह भी पढ़ें- खुशखबरी! SSC CGL 2026 का बिगुल बजा, 12 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 व...