प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। विभिन्न परीक्षाओं में रिक्तियों के अधिकतम उपयोग एवं चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू स्लाइडिंग मैकेनिज़्म के तहत एसएससी (मध्य क्षेत्र) की ओर से सोमवार को सीजीएल परीक्षा 2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए पहचान सत्यापन प्रक्रिया कराई गई। ट्रिपलआईटी में आयोजित सत्यापन के पहले दिन कुल 300 अभ्यर्थियों को पूर्व में चयनित स्लॉट के अनुसार चार अलग-अलग सत्रों में बुलाया गया था। सभी अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें 220 ने फिक्स विकल्प का चयन करते हुए अपने आवंटित पद/विभाग को अंतिम रूप से स्वीकार किया। 80 अभ्यर्थियों ने फ्लोट विकल्प का चयन किया, जिससे वे स्लाइडिंग की अगली राउंड में उच्च वरीयता के पदों/विभागों में संभावित अपग्रेड के लिए पात्र बने रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.