गढ़वा, दिसम्बर 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर भवनाथपुर प्रखंड के सिंघीताली गांव के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है। सिंघीताली गांव निवासी साकेत कुमार चौबे को अनारक्षित कोटे से एएसओ पद पर नियुक्ति पत्र मिला है। वहीं पीयूष कुमार पानी, को एमओ पद के लिए नियुक्ति प्रदान की गई है। एक ही गांव के दो युवाओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद साकेत और पीयूष के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और ग्रामीणों के चेहरों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.