लखीमपुरखीरी, मई 16 -- सीजीएन पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एवं एमए प्रथम सेमेस्टर/वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य पंकज सिंह ने बताया कि प्रवेश शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमों के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं आज 17 मई से महाविद्यालय से प्रवेश फॉर्म एवं विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में हिन्दी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत एवं शारीरिक शिक्षा विषय संचालित हैं। इसके साथ ही स्ववित्तपोषी योजना के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय भी उपलब्ध है। वहीं एमए प्रथम सेमेस्टर में हिन्दी और अर्थशास्त्र विषयों के अलावा स्ववित्तपोषी योजना के तहत भूगोल, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र एवं समाजशास्त्र विषय संचालित किए जा रहे हैं। ...