लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सीजीएन पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एवं एमए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्र-छात्राओं से समय रहते पंजीकरण कर प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील की है। प्रवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: आज से शुरू हुआ फेज-2, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट; देखें पूरा शेड्यूलप्रवेश विषय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिन्दी अर्थशास्त्र अंग्रेजी भूगोल समाजशास्त्र राजनीतिशास्त्र संस्कृत शारीरिक शिक्षा और गृह विज्ञान विषयों में प्रवेश लिए जा रहे हैं। वहीं एमए प्रथम वर्ष में हिन्दी अर्थशास्त्र अंग्रेजी भूगोल समाजशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र विषयों मे...