प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के कर्मचारी अब सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के जरिए 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गंभीर रोगियों के इलाज की राशि पांच से बढ़ाकर 10 लाख कर दी है। अब तक विभाग प्रमुख के पास पांच लाख रुपये तक के इलाज की स्वीकृति देने का अधिकार था। लगभग दस साल बाद स्वास्थ्य विभाग ने राशि को दोगुना किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 नवंबर 2016 को विभाग प्रमुखों को दो से पांच लाख रुपये तक की स्वीकृति का अधिकार दिया था। जिसे अब दस लाख किया गया है। नए आदेश के अनुसार इलाज में 10 लाख से अधिक व्यय होने पर केंद्र सरकार की ओर से नामित अधिकारी से अनुमति लेनी पड़ेगी। केंद्र सरकार की अनु सचिव हेमलता सिंह ने सभी विभागों को यह आदेश भेजा है। आल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स पें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.