हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी और नैनीताल में शीघ्र केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) का वेलफेयर सेंटर खुलेगा। इससे पूरे कुमाऊं के पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिकों को लाभ मिल सकेगा। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के अध्यक्ष दरबान सिंह बोहरा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए पहले अनुमति दे दी थी। अब आदेश भी जारी कर दिया है। संगठन इसके लिए 2010 से लड़ाई लड़ रहा है। अब 16 साल बाद उनका संघर्ष रंग लाने जा रहा है। कुमाऊं के हजारों पूर्व और सेवारत सैनिक इस योजना से लाभान्वित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.