प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों में 3003 पदों पर भर्ती के लिए चार मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी पांच मई तक फीस जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 11 से 13 माई की रात 11 बजे तक का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में मेडिकल अटेंडेंट के 235 पदों के लिए 18 से 25 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। सीजीएचएस में ही नर्सिंग ऑफिसर के 107 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी उच्च माध्यमिक (12वीं) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- UPSSSC Sarkari Job Alert 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका! गार्ड ...