मेरठ, मई 1 -- मेरठ के निजी अस्पताल संचालक से पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने गुरुवार देर शाम सूरजकुंड स्थित सीजीएचएस कार्यालय पर छापा मारा। सीबीआई ने इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और इसके बाद पूरा ऑपरेशन प्लान किया। रकम लेकर अस्पताल संचालक के कर्मचारी को भेजा गया और रिश्वत देने के दौरान ही सीबीआई ने रंगेहाथ आरोपियों को दबोच लिया। चार गाड़ियों में आई टीम ने पूरा कार्यालय सील कर दिया और एडिशनल डायरेक्टर समेत पूरे कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया। दस्तावेज को कब्जे में लिया गया और एडिशनल डायरेक्टर के गंगानगर स्थित आवास पर भी सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ नकदी और कागजात बरामद किए गए। देररात तक सीबीआई की कार्रवाई जारी रही。
सीजीएचएस कार्यालय पर छापा सीजीएचएस यानी केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.