नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-67 स्थित निर्माणाधीन इमारत की सीजर लिफ्ट में काम करते समय इलेक्ट्रिशियन को चोटें लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फेज-3 थाना प्रभारी के मुताबिक बिहार के मधुबनी का सौरभ कामत सेक्टर-67 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बतौर इलेक्ट्रिशियन काम करता था। वह शनिवार को शाम के समय सीजर लिफ्ट में था। इसी दौरान लिफ्ट ऊपर की तरफ जाने लगी। बटन न दबाने के कारण सौरभ को गंभीर चोटें लग गईं। घटनास्थल पर काम कर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना इमारत बनवा रहे व्यक्ति को दी। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में चोटें लगने के कारण हादसे के कुछ समय बाद ही घायल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.