गोंडा, मार्च 17 -- गोण्डा, संवाददाता। सीजर कराने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाना पड़ा, जहां डाक्टरों ने किडनी में गंभीर समस्या बताई है। अब पीड़िता के पिता ने सीजर करने वाले अस्पताल के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के नौशहरा निवासी लल्लू पांडेय का आरोप है कि उन्होने 27 फरवरी को अपनी लड़की ज्योति को प्रसव के लिए राधाकुंड स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने गलत तरीके से आपरेशन कर दिया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। उसे दूसरे नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान डाक्टरों ने किडनी की समस्या बताई। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.