हमीरपुर, जून 25 -- हमीरपुर। मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल में सीजर के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। प्रसूता को गुरुवार सुबह डॉक्टर की सलाह पर ब्लड चढ़ाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर देने की बात कही जा रही है। महोबा जनपद के खन्ना निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी संगीता पहले बच्चे की मां बनने वाली थी। प्रसव पीड़ा उठने पर बुधवार को संगीता को पहले खन्ना के सरकारी अस्पताल में दिखाया गया था। वहां सामान्य प्रसव की संभावना न के बराबर थी। लिहाजा परिजन संगीता को लेकर मौदहा के एक निजी अस्पताल पहुंच गए। शाम को डॉक...