एटा, अप्रैल 8 -- युद्ध विराम की घोषणा होते ही कारोबारियों के चेहरे खुश हो गए। गल्ला मंडी खुलते ही पहले दिन धान पर 500 रूपये प्रति कुंतल के दाम बढ़ गए। अब तक धान बड़ी संख्या में यहां से धान गुजरात के रास्ते विदेशों को चावल जाता है। मंडी में जो भी खरीदार थे वह खुश देखे गए। खाड़ी देशों में मंगलवार की रात युद्ध विराम की चर्चा के बाद बुधवार की सुबह जब गल्ला मंडी खुली तो धान के दामों में अचानक से तेजी आई। जो धान अभी तक 4400 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा था। उसकी डिमांड 4900 रुपये पहुंच गई। हालांकि मंडी में किसानों का धान बहुत ही कम दिखाई दिया। जिन व्यापारियों ने धान का स्टॉक कर लिया था उनके लिए यह भाव लाभ पहुंचाने वाला है।अब तक कोई धान को लेकर आर्डर नहीं मिल पा रहे थे। अगर युद्ध नहीं हुआ तो कारोबार पहले जैसा चलने की संभावना है। इससे पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.