गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव और फिर अचानक घोषित दो हफ्तों के सीजफायर ने साइबर सिटी के कारोबारियों को एक साथ राहत और संशय दोनों का एहसास कराया है। पिछले दिनों तक जहां ऑर्डर रुकने, शिपमेंट अटकने और कीमतों में अनिश्चितता से कारोबारी परेशान थे, वहीं अब बाजार में आई हल्की तेजी ने उम्मीद जरूर जगाई है, लेकिन डर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। शेयर बाजार में आई तेजी का असर गुरुग्राम के व्यापारिक माहौल पर भी दिखा। शहर के उद्योग विहार और सेक्टर-37 के कई निर्यातकों का कहना है कि क्लाइंट्स ने दोबारा बातचीत शुरू की है। ऑटो कंपोनेंट्स के एक निर्यातक ने बताया कि पिछले हफ्ते तक यूरोप और मिडिल ईस्ट के ऑर्डर होल्ड पर थे। अब पूछताछ फिर से आने लगी है, लेकिन सभी वेट एंड वॉच मोड में हैं।दरअसल, कारोबारियों की सबसे बड़ी चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.