नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Stock Market Today 8 April: ईरान की ओर से अमेरिका और इजरायल के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2,946.32 अंक उछलकर 77,562.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 873.70 अंक चढ़कर 23,997.35 अंक पर ठहरा। इस तूफानी तेजी के साथ निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। 11:05 AM: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स 2908 अंकों की उछाल के साथ 77525 पर पहुंच गया है। निफ्टी 872 अंकों की छलांग के साथ 23995 पर पहुंच गया है। निफ्टी एक हफ्ते में 5.81 प्रतिशत उछला है। निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस करीब 11 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज 9.18, इंडिगो 8.89, टाटा मोटर्स पीवी 8.39 पर्सेंट ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। Stock Market Today Live 8 April 10:25 AM: शेयर मा...