सीजफायर से जगी उम्मीद
औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा के बाद जिले में कारोबारियों से लेकर आम परिवारों तक राहत की लहर है। जंग की तपिश से बीते डेढ़ महीने में तेल, गैस, मसाले और ड्राई फ्रूट की कीमतों में तेज उछाल आया था, वहीं खाड़ी देशों में काम कर रहे लोगों के परिजन लगातार चिंता में थे। अब सीजफायर से हालात सामान्य होने की उम्मीद जगी है।स्थानीय व्यापारी संजय दीक्षित ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिससे गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम बढ़े। अब रास्ते खुलने की उम्मीद है, तो कीमतों में गिरावट आएगी और महंगाई से राहत मिलेगी। मसाला कारोबारी सीबू ने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों से आने वाले सूखे मेवे और मसालों की खेप अटकने से दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए थे। कुछ व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.