नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी पर डॉलर की बारिश हुई है। ट्रंप के सीजफायर के ऐलान से दोनों के नेटवर्थ में बंपर इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को एक ही दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 56000 करोड़ रुपये) का फायदा हुआ तो अंबानी के नेटवर्थ में 3.37 अरब डॉलर (करीब 31300 करोड़ रुपये)की बढ़ोतरी हुई। अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 22वें से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं और अंबानी 18वें पोजीशन पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लिए हैं। ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद घरेलू शेयर मार्केट में बुधवार को तेजी का तूफान देखने को मिला। इसका असर अडानी ग्रुप और रिलायंस इंडसट्रीज के शेयरों पर भी पड़ा। रिलायंस के शेयर 3.30 प्रतिशत उछलकर 1347.75 रुपये पर बंद हुए। यह भी पढ़ें- पेट...