सीजफायर पर शिया समुदाय ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी
कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता शिया समुदाय ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर के एलान के बाद इसे जीत ठहराते हुए जश्न मनाया। शिया जामा मस्जिद जूही सफेद कॉलोनी में मगरिब की नमाज के बाद नज्र ओ नियाज (धार्मिक पाठ) का एहतिमाम किया गया। मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया।इस मौके पर मौलाना अलमदार हुसैन ने कहा कि आज ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर से हम बहुत खुश है क्योंकि ऐसा लगता है कि अमेरिका ने ईरान की शर्तें मानने के लिए हामी भर दी है। ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के महासचिव नायाब आलम ने कहा कि ईरान अमेरिका के बीच जो सीजफायर हुआ है उससे पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं था, यह लड़ाई अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर थोपी थी। सीजफायर के बाद तेल और गैस की किल्लत पर विराम लगेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.