नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दुनिया एक और भीषण युद्ध की आहट से सहमी हुई थी, तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाले फैसले में ईरान के साथ जारी युद्धविराम को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ट्रंप का यह यूटर्न पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के व्यक्तिगत अनुरोध के बाद आया है। बुधवार सुबह तक डोनाल्ड ट्रंप का रुख बेहद सख्त था। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे युद्धविराम बढ़ाने के मूड में नहीं हैं क्योंकि समय बहुत कम है। उन्होंने यहां तक चेतावनी दी थी कि यदि कोई समाधान नहीं निकला, तो वे बमबारी शुरू कर देंगे। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने विस्तार की घोषणा की। उन्होंने ईरानी सरकार को गंभीर रूप से खंडित बताया। ट्रंप ने स्वीकार किया कि पाकिस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.