बेरुत, अप्रैल 10 -- इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर बातचीत अगले हफ्ते वाशिंगटन में विदेश विभाग के कार्यालय में शुरू होने की उम्मीद है। योजना से वाकिफ एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। ताजा खबरों के मुताबिक लेबनान भी वॉशिंगटन में अमेरिका और इजरायल के साथ बातचीत और संघर्ष विराम की घोषणा का इच्छुक है। एक वरिष्ठ लेबनानी अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि उसने यह भी कहाकि फिलहाल, सही तारीख और दिन तय नहीं है। अधिकारियों का दावा क्याइससे पूर्व एक अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बातचीत में अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व लेबनान में अमेरिकी राजदूत मिशेल इस्सा एवं इजराइली पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर करेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लेबनान की ओर से वार्ता में कौ...