वॉशिंगटन, मार्च 26 -- अमेरिका और ईरान के बीच करीब एक महीने से जारी जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। खुद अमेरिका को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में ही कम से कम 12 अरब डॉलर खर्च कर दिए हैं। बावजूद इसके उसके हाथ कुछ खास हासिल नहीं हो पाया है। इन सबके बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अमेरिका उन हथियारों को अब पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे संघर्ष की ओर भेजने पर विचार कर रही है, जो असल में यूक्रेन को रूस के खिलाफ अपनी रक्षा के लिए दिए जाने थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सैन्य प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव करते हुए यूक्रेन के लिए तय हथियारों को पश्चिम एशिया के युद्ध क्षेत्र में भेजने पर विचार कर रहा है। इसका सीधा असर एक तरफ रूस के खिलाफ चल रहे यूक्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.