संभल, अप्रैल 12 -- पिकअप लूट के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार दो सगे भाइयों पर शिकंजा कसते हुए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके बावजूद दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी काफी शातिर है और पुलिस के पहुंचने से पूर्व वह अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी नरेश और उनके बेटे भीमसेन की हत्या के मामले में मास्टरमाइंड संतोष निवासी रझेड़ा सलेमपुर और उसका भाई अरविंद फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित कर दी हैं, जो अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम पंजाब में सक्रिय है, जबकि एसओजी और सर्विलांस टीम बदायूं सहित अन्य जनपदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.