वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद अब सूरज भी तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। लोगों को लू का एहसास हो रहा था। पिछले छह दिनों में दिन के तापमान में दस डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आगे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन से चार दिनों में तापमान 42 के पार पहुंचने की संभावना है। मंगलवार की सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। दस बजे से ही तपिश का एहसास होने लगा था। यह भी पढ़ें- मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा दोपहर में करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लू का एहसास करा रही थी। गर्मी से बचाव के लिए लोग अब रोड पर गमछा और छाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.