मधुबनी, दिसम्बर 19 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार ठंड ऐसी बढ़ी की लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। दिन भर धूप नहीं निकली। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह में घना कोहरा से वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्वतंत्रता सेनानी करीब 8 घंटे विलंब से चलने की जानकारी मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मौसम का मिजाज ऐसा बदला की तेजी से पारा लुढ़क गया। इससे कनकनी बढ़ गई। दूसरे दिन भी कोहरे से जिले में यातायात प्रभावित हुआ। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। विगत दो दिनों से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से सुबह में ठंड का कहर ज्यादा महसूस हो रहा है। शाम ढलने के साथ ठंड बढ़ जा रही है। सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। पछुआ हवा चलने से ठंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.