कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही जिस आइसक्रीम कारोबार में रफ्तार आनी चाहिए, वहीं इस बार महंगाई ने ठंडक घोल दी है। कच्चे माल के बाद अब पैकेजिंग का खर्च तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। प्लास्टिक दाने की कीमतों में उछाल ने कप, कंटेनर और रैपर तक को महंगा कर दिया है, जिसका सीधा असर बाजार और ग्राहकों दोनों पर पड़ने वाला है। प्लास्टिक दाना महंगा होने का असर अब आइसक्रीम इंडस्ट्री पर साफ दिखाई देने लगा है। आइसक्रीम को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने के लिए जिन प्लास्टिक कप, टब और पैकेजिंग मैटेरियल का इस्तेमाल होता है, उनकी लागत में तेज इजाफा हुआ है। कारोबारियों के मुताबिक, पैकेजिंग लागत में 15 से 25% तक बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारी सबसे ज्यादा दबाव में हैं। ...