देहरादून, अप्रैल 16 -- मसूरी, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर यातायात प्लान पर मंथन किया। इस दौरान लोगों से सुझाव भी लिए गए। शहर में सामान की सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए समय निर्धारित करने पर भी चर्चा की गई।नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में आगामी सीजन में यातायात नियंत्रित करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया । नगर पालिका के माध्यम से बनाये गये यातायात प्लान को पालिका सभासद अमित भट्ट ने सदन के सम्मुख रखा, जिसमें मसूरी के विभिन्न मार्गों को एक मार्गीय यातायात व्यवस्था के तहत संचालित करने, सीजन के दौरान व्यापारियों को सामान उपलब्ध कराने वाले वाहनों के प्रवेश व निकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर ट्रै्फिक प्लान तय मसूरी के अधिक...