कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। पहाड़ों और पूर्वोत्तर में अधिक आंधी-पानी से उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। यूपी में टुकड़ों में आ रहे बादलों और नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में सीजन का सर्वाधिक पारा 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हीट वेव की नौबत 21 अप्रैल से आ सकती है। बांदा सर्वाधिक गर्म 45.4 डिग्री रहा। आठ अप्रैल को 26.8 डिग्री दिन का पारा रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से यह लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यह 40 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। यह भी पढ़ें- गुजरात में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर; दो दिन और तपेगा सूरज, फिर बदलेगा मौसम अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आ रहे पांचवें विक्षोभ का असर 17 से 19 तक पड़ सकता है। इससे अधिकतम तापमान...