फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- फर्रुखाबाद। वर्ष 2025 का आखिरी दिन सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम का रुख इस कदर बिगड़ा कि कोहरे ने भी कोहराम मचा दिया। बर्फीली हवाओं से लोग कांप गए। तापमान नीचे खिसकने से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ा। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजारों में कड़ाके की सर्दी का असर देखा गया। मौसम जानकारों का कहना है कि सर्दी का असर अभी और रहेगा। कोहरा के भी कम होने के आसार नहीं हैं। इस बार दिसंबर की सर्दी ने तो गजब ढाकर रख दिया है। 15 दिसंबर के बाद तो सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लोग जरूरी काम काज करने से भी कतराने लगे। बुधवार को भी दिन की शुरुआत काफी खराब रही। सुबह तड़के से ही घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि दस मीटर दूरी तक का नहीं दिखाई पड़ रहा था। घना कोहरा दोपहर 12 बजे के बाद तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.