फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। कोहरा-बादल और शीतलहर ने दोआबा में लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। नए साल का दूसरा दिन सीजन का सबसे सर्दीला दिन रहा है। दिन का अधिकतम पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। पूरे दिन धूप नहीं निकली, छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में ही रहे। जगह जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने अभी चार दिनों तक घने कोहरे और बदली रहने की सम्भावना व्यक्त की है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में कोहरे के साथ बादल छाना शुरू हो गए थे। शीतलहर ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। जरुरी कामों के लिए घर से निकले लोग सर्दी में सिकुड़ गए। दोपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो गया। गलन से हाथ ठिठुर रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.