उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। जिले में शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। तड़के से ही वातावरण में नमी और ठंडक महसूस की गई। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे सड़कों पर आवागमन चुनौतीपूर्ण हो गया और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह के समय कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को दिन में भी फॉग लाइट और हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। गंगा पुल पर भी यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में 78 प्रतिशत आर्द्रता और 3 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.