जौनपुर, जनवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। सुबह कोहरा छंटने के बाद बादल छा गए थे और बर्फीली पछुआ हवा मद्धिम मद्धिम चल रही थी। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 11 बजे से दो बजे के बीच कुछ मिनट के लिए सूर्य के दर्शन हुए लेकिन ठण्ड गलन के आगे धूप बेअसर रही। तत्पश्चात फिर वातावरण में धुंध और बादल छा गए। यह संयोग ही है कि दिसंबर 2025 का अंतिम सोमवार भी सीजन का सबसे ठंडा दिन था। उस दिन भी मौसम आज की तरह ही था। अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस था। आज भी सोमवार को सुबह से घने बादल छाए रहने और पछुआ हवा चलने से दिनभर ठण्ड और गलन जारी रही। शीत भरी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दोपहर 11 से दो बजे के बीच कुछ मिनट के लिए सूर्य के दर्शन हुए लेकिन तीखी पछुआ हवा से उत्पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.