चंदौली, मई 19 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित दिखाई दिया। दोपहर में तो पारा 46 डिग्री महसूस हो रहा था। तपिश से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों, यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- 'तप' उठी 'तपोभूमि', पारा पहुंचा 45 डिग्री के पारगर्मी का प्रभाव सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। वहीं दोपहर होते-होते पछुआ हवा और लू के थपेड़ों ने हालात और भी कठिन बना दिए। आग की तरह तपती धूप में सड़क पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। इसके बावजूद रोजमर्रा की जरूरतों और कामकाज के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को विवश ...