गोपालगंज, अप्रैल 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के साथ पछुआ हवा के झोंकों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अगले दो दिनों बाद तापमान में कमी के साथ मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे तेज पछुआ हवा चली। हवा की रफ्तार 31 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। दोपहर में गर्म हवा के झोंकों से लोग परेशान रहे। तेज हवा के कारण दिन में धूल भरी स्थिति बनी रही। शहर से लेकर गांवों तक बाजारों व चौक-चौराहों पर तेज धूप, हवा और धूल की वजह से लोगों की आमदरफ्त काफी कम दिखी। फुटपाथी दुकानदार भी दोपहर में नदारद दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुस...