सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, उबला शहर
औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। जिले में शनिवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में अधिकतम में 2 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्शाता है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जालौन चौराहा, फफूंद रोड, दिबियापुर तिराहा और ककोर मुख्यालय जैसे प्रमुख स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम नजर आई। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांधकर धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। यह भी पढ़ें- धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो रहे लोग स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है, ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.