सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, लू के थपेड़ों से सड़कें रही सूनी
एटा, मई 17 -- एटा। मई महीने के मध्य में ही जिला पूरी तरह तपती भट्टी में तब्दील हो गया है। रविवार को आसमान से बरसती धूप और भीषण लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। हालात यह रहे कि सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज के तेवर इस कदर तल्ख हो गए कि दोपहर होने तक सड़कों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह चेहरा और बदन ढककर बाहर निकलते नजर आए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के इतने ऊंचे स्तर पर पहुंचने के कारण अब रात के समय भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। रात भर गर्म हवाएं चलने से घरों की दीवारें और छतें तप रही हैं, जिससे उमस और बेचैनी चरम पर है। दोपहर 12 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.