सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 43 पहुंचा पारा
हापुड़, मई 19 -- पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन गर्मी के सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन मंगलवार रहा। तल्ख धूप से धरती तपने लगी और भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों से दिनभर लोग जूझते रहे। दिन में पारा 43 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इस बार सीजन में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। तल्ख धूप और लू के थपेड़ों के बीच घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलसने लगा, जिससे हर कोई बेहाल नजर आया।
गर्मी के प्रभाव पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े शुरू हो जाते है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि सुबह से ही गर्म लपट चलती रही। दोपहर के समय तल्ख धूप से शरीर झुलसने का अहसास हुआ। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं ने छाता और पुरुषों ने गम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.