सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
रामपुर, अप्रैल 24 -- सूरज के तल्ख तेवर से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। तीन दिन से चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लू के थपेड़े जनजीवन को झुलसा रहे हैं। गुरुवार को जिले का पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया और यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में बाजारों और व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वैसे तो गर्मी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गई थी, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था, जो गुरुवार को एक डिग्री बढ़कर 41 पहुंच गया। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी ने लोगो को झुलसाया,दोपहर के समय बाजारो में पसरा सन्नाटा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप होने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दस बजे के बाद तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.