भदोही, अगस्त 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सीखो और सिखाओ पुरस्कार योजना 2026 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसका पालन करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देशित कर दिया गया है। इस योजना के जरिए परिषदीय शिक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। संत रविदास नगर भदोही जिले को यह पुरस्कार मिले इसकी पूरी कोशिश की जाएगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि सीखो और सिखाओ के जरिए यूपी में नए नवाचारों की तलाश करने के लिए सरकार ने एक प्रोत्साहन योजना शुरू की है। जिसके तहत शक्षकों, स्कूलों, ग्राम पंचायत और ब्लॉक संसाधन केंद्रों से नवाचारों की डिमांड की है। बेहतर नवाचार देने वाले पहले तीन विजेताओं को एक लाख से तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। अपर मुख्य सचि...