सीखो और सिखाओ के जरिए नवाचार तलाश करेगी सरकार
मैनपुरी, अगस्त 29 -- सीखो और सिखाओ के जरिए यूपी में नए नवाचारों की तलाश करने के लिए सरकार ने एक प्रोत्साहन योजना शुरू की है, जिसके तहत शिक्षकों, स्कूलों, ग्राम पंचायत और ब्लॉक संसाधन केंद्रों से नवाचारों की डिमांड की है। बेहतर नवाचार देने वाले पहले तीन विजेताओं को एक लाख से तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया है कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी किसी एक की नहीं बल्कि सामूहिक है। इसलिए शिक्षक, स्कूल, ग्राम पंचायत और बीआरसी मिलकर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.