सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक बनाये शिक्षक
गया, जून 24 -- टिकारी राज इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय लर्निंग सर्कल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड के सभी 101 मध्य विद्यालयों के विज्ञान व गणित शिक्षक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की अवधारणाओं से गहराई से अवगत कराना, कक्षा-कक्ष में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना तथा परख के लक्ष्यों को पीबीएल कार्यक्रम से जोड़ते हुए आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान दक्षता आधारित अधिगम, छात्र-केंद्रित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान क्षमता और बच्चों में रचनात्मकता के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- गतिविधि आधारित शिक्षण और समेकित अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.