मिर्जापुर, जून 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने बैठक कर सीखड़ ब्लॉक के बीडीओ के महिला कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाराजगी जतायी। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को पत्रक सौंपकर मामले की जांच कराके कार्रवाई की मांग की। कहाकि खंड विकास अधिकारी के रवैए के कारण कोई भी ग्राम विकास अधिकारी उनके साथ कार्य नहीं करना चाहता है।

आरोप और शिकायतें ग्राम विकास अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी सीखड़ पर निजी वाहन में सरकारी पैसे से डीजल भरवाने का आरोप लगाया। कहाकि जनपद स्तरीय अधिकारियों के नाम पर बीडीओ सीखड़ अवैध धन की उगाही के लिए भी दबाव बनाते है। उनकी इच्छा न पूरी करने पर कर्मचारियों का वेतन बांधित करने क...