सीके नायडू अंडर-23 टीम में अर्पित यादव का चयन
बरेली, अक्टूबर 4 -- बरेली। एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के लेफ्ट आर्म स्पिनर अर्पित यादव का सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। अर्पित इससे पहले 2023-24 सत्र में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। वह पिछले करीब 10 वर्षों से अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर भी मेहनत कर रहे हैं। कोच मनीष सिंह ने कहा कि अर्पित मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में रणजी ट्रॉफी में जगह बनाने की उम्मीद है। अर्पित के चयन पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति और बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.