आगरा, मार्च 13 -- ऐतिहासिक स्मारको का भ्रमण करने आए पश्चिम बंगाल के एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसका अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी, कौस्तुभ (37) पुत्र काली प्रसन मंडल पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने आए थे। भ्रमण के समय उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। लगातार उल्टियां होने लगीं।पर्यटक की स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह के निर्देशन में एसआईएस सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई गई। उपचार के बाद जब पर्यटक की स्थिति सामान्य हो गई तो उन्हें अस्पताल से...