मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- भोपा। गांव सीकरी में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गया। घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मौहम्मद वाजिद ने बताया कि मोहल्ले में एक युवक की शादी का कार्यक्रम था, जिसकों लेकर कुछ शरारती युवक चार पांच दिनों से उनके घर के सामने पटाखे चला रहे थे। शुक्रवार देर शाम युवकों से पटाखे कहीं दूर चलाने को कहा। इसके बाद आरोपी अमीर अहमद, इरफान, फरमान, शाकिर, अजमल, जान मौहम्मद उर्फ छोटा, शहजाद, नौमान, शहजाद लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बलकटी, चाकू लेकर घर के अंदर घुस आए और रंजिशन जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें मेरे भाई साजिद, राशिद व खालिद घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.