फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे के सीकरी फ्लाईओवर के रैंप को सीमेंटेड बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 10 दिन के अंदर रैंप बनाने का काम पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे सीकरी फ्लाईओवर पर हो रहे हादसों में कमी आएगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने आठ अप्रैल को सीकरी फ्लाईओवर के रैंप पर इंटरलॉकिंग टाइल्स की वजह से हो रहे हादसों को लेकर 'फ्लाईओवर के खराब रैंप से हादसे का खतरा' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में 'हिन्दुस्तान' ने सीकरी फ्लाईओवर पर हादसों का मुद्दा उठाया था। इस खबर में बताया था कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान भारी जलभराव के चलते फ्लाईओवर का रैंप क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय स्थायी समाधान करने के बजाय अस्थायी तौर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछा दी गई थीं। अब ये टाइल्स जगह-जगह टूट चुकी हैं और सड़क और...