सीकरी धमना में किसान ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, जून 30 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव सीकरी धमना किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव सीकरी धमना निवासी दिलीप बेटा स्व. नारायण दास कुशवाहा बीती देर रात परिवार के साथ खाना खाकर घर पर सो गया था। मंगलवार तड़के परिजन सो रहे थे। तभी वह पांच-छह बजे के करीब उठा और अंदर के कमरे में गया। वहां उसने साड़ी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। जब परिजन सोकर उठे तो दिलीप की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। जैसे ही उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख-चीखकर रो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.