सीकरी जाने से रोके गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, घर पर किया गया हाउस अरेस्ट
बदायूं, अगस्त 28 -- बदायूं। राजा की सीकरी में हुए विवाद के बाद पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। गुरुवार को बिसौली रोड स्थित पटेल चौराहे पर उनकी गाड़ी रोककर उन्हें नेकपुर स्थित आवास पहुंचाया गया, जहां हाउस अरेस्ट कर दिया गया। देर शाम तक पुलिसकर्मी आवास पर तैनात रहे। राजा की सीकरी जाने से रोके जाने पर अजीत यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार अपने कथित काले कारनामे छिपाने के लिए विपक्ष को पीड़ितों से मिलने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर के अनुयायियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: सीकरी कांड पर सांसद चंद्रशेखर के तेवर तल्ख, सरकार से मांगा जवाब ग्राम सभा की जमीन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.