सीकरी गेट से भैतरी फाटक तक सड़क बनी मुसीबत
संभल, अप्रैल 5 -- संभल। चंदौसी में सीकरी गेट से भैतरी फाटक तक जाने वाली सड़क पिछले तीन-चार सालों से बदहाल पड़ी है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक अनजान बने हैं। इस रास्ते से रोज गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय निवासी लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खासतौर पर बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायतें कीं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह है कि लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.